सीआईएससीई बोर्ड के आईएससी 12वीं के नतीजों में आगरा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। सेंट पीटर्स कॉलेज आगरा के छात्र तरुण गर्ग और सेंट पैट्रिक्स कॉलेज की मेघा मित्तल ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से ब्रज में टॉप किया है। इन दोनों ने ही यूपी की मेरिट लिस्ट में भी स्थान बनाया है।
मथुरा में ग्रेस कान्वेंट के देवांग मित्तल और सेक्रेड हार्ट की अलका शुक्ला ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। एटा में 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ बीपीएस पब्लिक स्कूूल की निहारिका ने टॉप किया है। मैनपुरी में 96.75 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट थ्ाामस की दीपिका ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। फिराजोबाद में क्राइस्ट द किंग कॉलेज के अनुराग ने 93.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।