फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की नई टाउनशिप: पहले चरण में 322 आवासीय भूखंड, ऑनलाइन आवेदन, 1100 रुपये फीस...जानें पूरा तरीका

Thu, 31 Jul 2025 08:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नई टाउनशिप में लॉटरी से प्लॉट का आवंटन होगा। पहले चरण में 322 आवासीय भूखंडों की लॉटरी खुलेगी। 29,500 रुपये आवासीय, 45 हजार ग्रुप हाउसिंग और 59 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से व्यावसायिक भूखंड मिलेंगे। 
विज्ञापन
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटलपुरम टाउनशिप लाॅन्चिंग के लिए तैयार है। 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 138 हेक्टेयर में फैली इस आवासीय योजना का उद्घाटन कर सकते हैं। लाॅन्चिंग के बाद पहले चरण में 322 भूखंडों की लॉटरी खुलेगी। भूखंड खरीद के लिए जनहित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

पहला चरण तीन सेक्टर में विकसित होगा। इसमें दुर्बल आय और मध्यम सहित सभी आय वर्ग के 322 प्लॉट की बिक्री होगी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन भूखंडों की लॉटरी खुलेगी। एडीए सार्वजनिक लॉटरी खोलकर आवासीय भूखंडों का आवंटन करेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार आवासीय भूखंडों के लिए 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर निर्धारित की गई है। ग्रुप हाउसिंग व अन्य भूखंडों का आवंटन आवासीय भूखंडों की लॉटरी खुलने के बाद किया जाएगा।

ग्रुप हाउसिंग भूखंड के लिए 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक भूखंड के लिए 59 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय की गई है। सार्वजनिक उपयोग के भूखंड की दर भी 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक एवं सार्वजनिक उपयोग के भूखंडों की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से होगी। भूखंड खरीद के लिए एडीए ने ब्रोशर तैयार किया है। इसमें नई टाउनशिप में मिलने वाली सुविधाओं का विवरण है। अटलपुरम की लॉचिंग के लिए एडीए ने शासन में प्रस्ताव भेजा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से तिथि तय होनी है। करीब चार दशक बाद एडीए शहर में आवासीय योजना लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन

1100 रुपये आवेदन शुल्क
नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगरा विकास प्राधिकरण के जनहित पोर्टल से होगी। ऑनलाइन ही 1100 रुपये आवेदन शुल्क के लिए जमा होगा। तभी पहले चरण का ब्रोशर डाउनलोड होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें