आगरा के कमला नगर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है यहां 6वीं बार जनकपुरी महोत्सव आयोजित हो रहा है। यह एक रिकाॅर्ड भी है, क्योंकि अभी तक किसी भी क्षेत्र 6 बार यह महोत्सव नहीं हुआ है। कई स्थानों पर तो एक-एक बार ही यह आयोजन होकर रह गया। 6 में से 4 बार के आयोजनों में नवीन जैन (राज्य सभा सांसद) अध्यक्ष बने थे, जो इस बार महोत्सव में मुख्य संरक्षक की भूमिका में हैं। एक ही पदाधिकारी चार बार अध्यक्ष बनना भी एक रिकाॅर्ड है।
कमला नगर के सभी जनक महल पुरुषोत्तम टैंट हाउस के अजय कुमार गोयल अज्जू भाई ने बनाए थे।- पहली बार सन् 1990 में कमला नगर में जनकपुरी सजी थी, तब वीरेंद्र सिंह परमार राजा जनक और अध्यक्ष सत्यप्रकाश विकल, विधायक थे। शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
-दूसरी बार यह आयोजन सन् 1999 में हुआ, जिसमें श्रीराम प्रकाश गर्ग राजा जनक बने, तब नवीन जैन पहली बार अध्यक्ष बने। एफ ब्लाॅक के जनक पार्क में जनक महल सजा था, उस समय तक इस पार्क का नाम मल्होत्रा पार्क था।
-तीसरी बार वर्ष 2004 में हुए इस आयोजन में राजा जनक लक्ष्मणदास कंसल बनाए गए। तब दूसरी बार भी नवीन जैन अध्यक्ष बने। शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
-चौथी बार यह आयोजन सन् 2008 में हुआ। तब कैलाशचंद अग्रवाल राजा जनक और अध्यक्ष नवीन जैन थे। तब भी शिवम पार्क में जनक महल सजाया गया था।
-पांचवी बार जनकपुरी महोत्सव 2013 में हुआ, जिसमें ई.सुबोधचंद गर्ग राजा जनक और अध्यक्ष नवीन जैन थे। शिवम पार्क में जनक महल सजा था।
- अब 6वीं बार, वर्ष 2025 में राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) राजा जनक की भूमिका में हैं तो अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल। जनक महल 5 वीं बार शिवम पार्क में ही सजाया जा रहा है।
प्रस्तुति-आदर्श नंदन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार