सीआईएससीई की आईसीएसई दसवीं परीक्षा में सेंट पैट्रिक्स स्कूल आगरा की आर्ची अग्रवाल ने सेंट कॉनरेड स्कूल के दिव्यांशु अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से ब्रज में टॉप किया है। 98 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट पॉल स्कूल के छात्र तुषार महाजन ब्रज में तीसरे नंबर पर है।
मथुरा में इशिता सिंहने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। रोहन खंडेलवाल और अदिति गोयल ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरा और कपिल मवाई ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। मैनपुरी में आयुष ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।