फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहने युवक ट्रेन में पकड़ा, पूछताछ में बोला- अफसर बनने की ललक में सिलवाई ड्रेस

Wed, 24 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरपीएफ ने ट्रेन में पकड़ा फर्जी दारोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस में रेल यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए फर्जी दरोगा हत्थे चढ़ गया। शिवपुरी मध्य प्रदेश के रहने वाले अंकित शर्मा को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ के मुताबिक शिवपुरी में सुभाष कालोनी के रहने वाले अंकित शर्मा पुत्र जयराम शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दारोगा बन जब अवैध वसूली कर रहा था। उसी दौरान चल रही चेकिंग में उससे पूछताछ हुई तो फर्जी दारोगा का सच सामने आ गया। 

आरोपी अंकित शर्मा ने आरपीएफ को बताया कि बचपन से ही पुलिस अफसर बनने की ललक थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस की वर्दी सिलवाई थी। आरपीएफ ने अंकित को गिरफ्तार कर आगरा फोर्ट जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से एक हजार रुपये नगद और उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक की वर्दी बरामद की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें