फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिचपुरी में 61वीं निनाद संगीत प्रतियोगिता का समापन

Mon, 10 Nov 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी(आगरा)। विजया इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से पं रघुनाथ तलेगांवकर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विष्णु दिगंबर की स्मृति में 61वीं निनाद संगीत प्रतियोगिता हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसका शुभारंभ अशोक ग्रुप की प्रबंध निदेशक डॉ. रंजना बंसल एवं स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ. सुरेखा ब्रजेश चौहान ने किया।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि संगीत प्रतियोगिता में नौ राज्यों की 48 संस्थाओं के लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शनिवार को रघुनाथ तलेगांवकर स्मृति मंच पर समूह गान, समूह नृत्य, एकल लोक नृत्य युवा एवं ज्येष्ठ वर्ग शास्त्रीय गायन एवं बाल, किशोर, युवा एवं ज्येष्ठ वर्ग के एकल लोक गायन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, पं. केशव रघुनाथ तलेगांवकर स्मृति मंच पर बाल एवं किशोर वर्ग शास्त्रीय गायन एवं भजन की प्रतियोगिता हुई।
सुलभा तलेगांवकर स्मृति मंच पर बाल, किशोर, युवा एवं ज्येष्ठ वर्ग स्वर वाद्य, ताल वाद्य एवं ठुमरी/दादरा की प्रतियोगिता हुई। रविवार को बाल, किशोर, युवा एवं ज्येष्ठ वर्ग के कत्थक एवं भरतनाट्यम की एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं कत्थक और भरतनाट्यम नृत्य की समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य डॉ. रंजना बंसल और अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने पं केशव रघुनाथ तलेगांवकर एवं पवन कुमार स्मृति सम्मान तलेगांवकर परिवार की ओर से प्रतिभागियों को प्रदान किए। संचालन डॉ. गिरिंद्र तलेगांवकर और उपमा तलेगांवकर ने किया। मौके पर संतोष कुलश्रेष्ठ, डॉ. लोकेंद्र तलेगांवकर, अनिल वर्मा, प्रतिभा, केशव तलेगांवकर, डॉ. मेघा तलेगांवकर राव, आरोही तलेगांवकर, दिव्यांशी मठकर, पलक तलेगांवकर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



प्रतिभाग करने वाली संस्थाएं
भारतीय संगीत महाविद्यालय, उन्नाव, पं. कन्हैया, हरिप्रिया एवं वागीशा पांडे म्यूज़िक एंड आर्ट्स कॉलेज, वाराणसी, महादेव पीजी कॉलेज, वाराणसी, स्वरवेणी म्यूज़िक एकेडमी, दिल्ली, भाव सुर ताल, जयपुर, सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा, आरोही संगीतालय, मेरठ, कृष्ण विजय कलायतन, सागर, संगीत स्तुति, घिटोरनी, दिल्ली, शुभनाद संगीत अकादमी, हल्द्वानी, सीकेसी. एकेडमी, झांसी, स्वरिषि म्यूज़िक एकेडमी, दिल्ली, आगरा से दयालबाग़ शिक्षण संस्थान, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, शारदा वर्ल्ड स्कूल, नृत्य ज्योति कथक केंद्र, कालिंदी इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूज़िक एंड डांस, उर्वशी डांस एकेडमी, आरती नृत्य कला केंद्र, नूपुर झंकार एकेडमी, नमिता डांस एकेडमी, मुकुंद संपद, नटराज संगीत कला केंद्र और घुंघरू नृत्य सृजन प्रशिक्षण केंद्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें