हालत गंभीर होने पर कुछ घायल एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए, जहां इलाज के दौरान गौरव की भी मौत हो गई। घटना से तीन परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि एक और घायल गौरव की मौत हुई है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। बस को सीज कर दिया गया है।
आधी रात में विदा हुई दुल्हन
हादसे की जानकारी शादी वाले परिवार को रात में ही हो गई थी। इस पर बराती भी मौके पर पहुंच गए थे। आधी रात में ही शादी की रस्में कराने के बाद दुल्हन को विदा करा दिया गया। फारूक (22), सोबी (23) और गौरव (27) धर्मा के छोटे भाई मोनू के दोस्त थे।
दुकान चलाता था गौरव
परिजनों ने बताया कि हादसे में मरने वाला गैरव घर के पास ही परचून की दुकान चलाता था। वहीं फारूक ईको चालक था, जबकि सोबी कारपेंटर का काम करता था। उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।