ताजनगरी के युवक ने इटली में कमाल कर दिखाया है। आगरा के ट्राइपेथलॉन एथलीट रिदम गर्म ने इटली के सेरविया सिटी में आयोजित आयरन मैन इटली एमिला रोमेग्न चैंपियनशिप जी ली है। इस कामयाबी पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
वर्ल्ड ट्राईथलॉन कोरपोरेशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में रिदम ने बिना रुके समुंद्र में 3.86 किलोमीटर तैरकर, इसके तुरंत बाद 180 किमी साइकिल चलाकर और आखिरी चरण में 40.20 किमी की दौड़ लगाकर चैंपियनशिप अपने नाम की है।
यह पूरी प्रक्रिया उन्होंने बिना रुके 16 घंटे में पूरी कर आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया। रिदम ने इससे पूर्व आयरनमैन रह चुके मिलिंद सोमन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। सन 2017 में रिदम ने जर्मनी में आयोजित हुई एंड्रियस डिट्ज आयरनमैन चैंपियनशिप भी जीती थी। पूरी प्रतियोगिता के दौरान रिदम की पत्नी मोहिनी गर्ग उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ रहीं।