फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा आगरा
विज्ञापन

टूंडला। रेलवे के कंपनी बाग खेल मैदान पर श्री हरि शंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें शनिवार को केके उपाध्याय एकेडमी आगरा और मथुरा इलेवन के बीच मैच हुआ। आगरा ने मथुरा को छह विकेट हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मथुरा इलेवन की टीम ने 23 ओवर में 10 विकेट पर 160 रन बनाए। सर्वाधिक शुभम ने 46, राहुल ने 32 व निर्वेश और विमल ने 19 व 18 रनों का योगदान दिया। जवाब में केके उपाध्याय एकेडमी ने चार विकेट खोकर 24 ओवरों में 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। सर्वाधिक राघव ने 42 व मयंक ने 38 रन का योगदान दिया। इस तरह केके उपाध्याय एकेडमी आगरा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच कार्तिकेय वार्ष्णेय को दिया गया। मुख्य अतिथि अग्रज जैन रहे। मैच में अंपायरिंग आखिल जावेद और प्रेम सागर ने की कमेंट्री अरविंद ने की। अध्यक्ष अजयराज, संजीव, अरविंद सिंह, जावेद अली मौजूद रहे। रविवार को जेएस ढिल्लन एकेडमी व केके उपाध्याय एकेडमी आगरा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें