फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan: स्वच्छता में 85वें स्थान पर आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ निकले आगे

Fri, 12 Jan 2024 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। इसका परिणाम स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की रिपोर्रट में सामने आया है। स्वच्छता में ताजनगरी आगरा 85वें स्थान पर फिसल कर पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में आगरा नगर निगम धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है। बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट में आगरा को देश में 85वीं रैंकिंग मिली है, जबकि पिछली बार के सर्वेक्षण में 23वां स्थान मिला था।
विज्ञापन


जी-20 जैसे आयोजन की मेजबानी और पूरे साल राष्ट्राध्यक्षों के आगमन के बाद भी प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले आगरा सफाई में 12वें नंबर पर रहा। जबकि पिछली बार प्रदेश में आगरा छठवें स्थान पर था। अलीगढ़, फिरोजाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, बरेली जैसे शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा को बुरी तरह से पछाड़ दिया। सर्वेक्षण में नोएडा प्रदेश में पहले और गाजियाबाद दूसरे नंबर पर रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था के दावों की असलियत बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सामने आ गई। इसमें आगरा नगर निगम बुरी तरह से सफाई में पिछड़ गया। ताजमहल के शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में 85वां स्थान मिला, जो पांच साल पहले था। साल 2020 में आगरा नगर निगम को 16वां स्थान मिला था। इसके बाद से ही आगरा नगर निगम की रैंकिंग गिरती चली गई, जबकि आगरा टॉप-10 शहरों में आने का दावा हर साल करता रहा है।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने, घरों से गीला सूखा कचरा अलग न लेने, सड़कों की सफाई, नाले, प्लास्टिक पर प्रतिबंध और प्रोसेसिंग न होने के कारण आगरा की रैंकिंग लुढ़क गई।

ऐसे उठे, फिर लुढ़कते चले गए
वर्ष             देश में रैंक प्रदेश में रैंक

2023             85             11
2022             23            06

2021             24            03
2020             16            02

2019             85            00
2018             102 00

2017             263 00

फिरोजाबाद, अलीगढ़ भी हमसे आगे
शहर             अंक
गाजियाबाद 7222
अलीगढ़ 7137

वाराणसी 7107
लखनऊ 7099

फिरोजाबाद 6823
प्रयागराज 6433

कानपुर            6409
गोरखपुर             6403

सहारनपुर 6364
बरेली             6292

आगरा             6164
मथुरा-वृंदावन             6073

आगरा कैंट को मिला 8वां स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण में तीन बार से आगरा कैंट बोर्ड देशभर के बोर्ड में खराब स्थिति में था, लेकिन इस बार उसकी स्थिति में काफी सुधार आया। देश के कैंट बोर्ड में आगरा आठवें नंबर पर रहा, जबकि उससे पहले यह टॉप-50 में भी नहीं था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें