फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर किया शोध छात्रा का शारीरिक शोषण, एफआईआर के बाद मामले की जांच शुरू

Mon, 27 Oct 2025 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

छात्रा का कहना है कि जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो आरोपी प्रोफेसर ने पहले बदनाम करने और फिर पीएचडी में फेल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने खंदारी कैंपस के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो आरोपी प्रोफेसर ने पहले बदनाम करने और फिर पीएचडी में फेल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर की आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के अनुसार बरहन थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा स्कूल ऑफ बेसिक साइंस की रिसर्च स्कॉलर है। पीएचडी के दौरान ही उसका स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री के प्रो. गौतम जैसवार से संपर्क हुआ। प्रोफेसर को-गाइड के तौर पर उसे पीएचडी करने में गाइडेंस दे रहे थे। शोध के लिए उसे अक्सर प्रो. गौतम से संपर्क करना पड़ता था।

आरोप है कि इसी दौरान प्रोफेसर ने उसे बातों में फंसाकर शादी का झांसा देकर करीबी बढ़ा ली। करीब दो साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो मारपीट की। जब वह नहीं झुकी तो पहले विश्वविद्यालय में बदनाम करने की धमकी दी। फिर शिकायत करने पर शोध में फेल करने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन


दहशत में आई छात्रा ने अपने परिजनों से पूरी बात बताई। परिजनों के साथ देने पर उसने शनिवार रात पुलिस से शिकायत कर दी। रातभर चली प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को पुलिस ने मामले में एफआइ्रआर दर्ज कर ली। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाकर मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें