फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शांति दूतों' को पुलिस बोलेगी हैप्पी न्यू ईयर, एसएसपी की ओर से भेजे जाएंगे ग्रीटिंग कार्ड

Mon, 06 Jan 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या फैसला हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून, विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस का अलर्ट रहा। इसमें शांति दूतों का अहम योगदान रहा। यही वजह थी कि सुलहकुल की नगरी आगरा की शांत फिजा में कोई खलल नहीं डाल सका। अब अधिकारी पुलिस का सहयोग करने वाले संभ्रांत लोगों को हैप्पी न्यू ईयर बोलेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले अलग-अलग इलाकों में मोहल्ला पंचायत की थीं। इस दौरान लोगों से शांति बनाने की अपील की थी। संभ्रांत नागरिकों को भी बुलाया गया था। उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह थी कि शांति बनी रही। 

वहीं नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी कई जिलों में बलवा हुआ था। ताजनगरी में अमन कायम रहा। इसी प्रमुख वजह थी लोगों ने कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। पुलिस ने लोगों के साथ बैठकें तक की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संभ्रांत लोगों ने मोहल्लों में अन्य लोगों को समझाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसका असर यह हुआ कि शहर से लेकर देहात तक शांति बनी रही। यही वजह है कि पुलिस ऐसे लोगों को हैप्पी न्यू ईयर बोलेगी। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि नए साल के ग्रीटिंग कार्ड बनवाए गए हैं। इन ग्रीटिंग कार्ड्स को पुलिसकर्मी संभ्रांत लोगों के घर देने जाएंगे। उन्हें नए साल की शुभकामना भी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें