फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: ब्रह्माकुमारी आश्रम की गाड़ी से टकराया ट्रक, तीन महिला सहित चार घायल

Mon, 06 Jan 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में कादीपुर के पास रविवार सुबह ट्रक व कार की टक्कर हो गई। इसमें सिरसागंज ब्रहमाकुमारी आश्रम की तीन महिलाएं व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कस्बा सिरसागंज स्थित ब्रहमाकुमारी आश्रम पर में रहने वाली शिल्पी(33)पुत्री मुन्नालाल, रेनू(25)पुत्री आशाराम, शशि (27) पुत्री विद्याराम रविवार सुबह कार से कासगंज स्थित मुख्य आश्रम पर जा रहीं थीं। 

गाड़ी को चालक दीपू पुत्र कुंवरपाल सिंह चला रहा था। खड़ीत नहर पुल के पास कादीपुर में घना कोहरा होने के कारण गाड़ी सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इससे कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाई। हालत गंभीर होने के कारण उनको आगरा रेफर किया गया है। एसएचओ जसराना गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि हादसे में घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें