फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और अजमेर जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होटल संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने के आरोपी आरिफ हाशमी के खिलाफ पुलिस पर्याप्त साक्ष्य जुटा रही है। उसने लखनऊ में शादी की थी, जबकि अजमेर में धर्म परिवर्तन कराया था। इसके दस्तावेज पुलिस को मिले थे। पुलिस अब शादी कराने वाली संस्था के पदाधिकारी और धर्म परिवर्तन कराने वाले से पूछताछ करेगी। इसके लिए टीम लखनऊ और अजमेर जाएगी।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका और पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मामले में आरिफ हाशमी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में टीम जांच के लिए लखनऊ और अजमेर जाएगी। वहीं आरिफ ने एक शादी गोरखपुर में भी की थी। वहां भी टीम जाकर पड़ताल करेगी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि केस में विवेचना की जा रही है। इसके बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें