फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पिट गई पुलिस: दरोगा और सिपाही घायल, जानलेवा हमले का आरोपी भाग निकला; दर्ज हुई FIR

Sun, 15 Nov 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह क्षेत्र के बिजकौली गांव में महिला पर जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। मारपीट में बटेश्वर चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गए, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घर में छिपे आरोपी को भागने का पूरा मौका देते हुए लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट की। इससे बटेश्वर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नगला मोहनलाल निवासी सिया देवी ने ट्रांसयमुना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया था कि 10 नवंबर की रात करीब ढाई बजे राकेश नगर निवासी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी, विवेक उर्फ भेड़िया और बालाजी नगर के यश चौधरी उर्फ यश जाट उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब बेटे सचिन के साथ दरवाजा खोला तो तीनों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। दरवाजे की ओट लेकर दोनों ने जान बचाई।

इसके बाद आरोपियों ने श्यामू यादव के घर पर भी फायरिंग की और भाग गए। घटनास्थल से पुलिस को कारतूस के खोखे मिले। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई थी। इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी विवेक जाटव उर्फ पंजाबी की लोकेशन बाह के बिजकौली गांव में मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। सूचना थी कि वह नगला केहरी सिरसागंज के अपने दोस्तों प्रिंस उर्फ काली यादव व प्रियांशू यादव के जरिये बिजकौली निवासी धर्मेंद्र के घर छिपा हुआ है।
विज्ञापन


इस पर ट्रांसयमुना थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार, सर्विलांस टीम नगर जोन, एसओजी और बटेश्वर चौकी प्रभारी अनुज कुमार संयुक्त रूप से धर्मेंद्र के घर पहुंचे। आरोपी विवेक खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जब उसे दबोचने के लिए दौड़ लगाई तो घर पर मौजूद धर्मेंद्र, उसकी पत्नी शिवानी, बेटा पवन यादव, होराम सिंह के बेटे नीरज, बालकृष्ण उर्फ बॉबी, उसकी पत्नी रीना और दो अन्य महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपी पक्ष मारपीट करने लगा। इस छीनाझपटी और हंगामे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी भाग गया।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी पवन यादव, बालकिशन और नीरज पकड़े गए हैं। फरार मुख्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। - , 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें