फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह घर से निकलना लोगों को पड़ा भारी, पुलिस अभियान में कटे हजारों चालान

Sun, 12 Jul 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एमजी रोड से लेकर हाईवे तक अभियान
  • 12 वाहन सीज, दो मुकदमे दर्ज 
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में शनिवार को पुलिस ने सख्ती की। एमजी रोड से लेकर हाईवे तक पर चेकिंग की गई। रात तकरीबन दस बजे तक 2377 वाहनों के चालान काट दिए। 12 वाहनों को सीज किया। नियमों का पालन नहीं करने पर दो मुकदमे भी दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


प्रदेश में 55 घंटे के लिए किए गए लॉकडाउन में पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा दिए थे। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों और मरीजों को ही घर से निकलने की अनुमति थी। पुलिस ने चेकिंग में तकरीबन 5541 वाहनों को चेक किया।



ये भी पढ़ें-  मास्क न लगाना लोगों को पड़ा महंगा, लॉकडाउन में पुलिस ने काटे धड़ाधड़ चालान 
विज्ञापन


इनमें बेवजह घर से निकले 2377 वाहनों के चालान काट दिए गए। 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। शमन शुल्क के रूप में 30300 रुपये की वसूली की गई। दो मुकदमे भी दर्ज किए गए, जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

217 ने नहीं पहना मास्क, चालान 
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनकर ही घर से निकलने का नियम है। पुलिस ने बिना मास्क पहने निकले लोगों को पकड़ा। जिले में 217 के चालान किए गए। उनसे जुर्माना राशि के रूप में 22650 रुपये की वसूली की गई।

अब तक मास्क नहीं पहनने पर 12032 चालान किए जा चुके हैं। शमन शुल्क के रूप में 1233100 रुपये की वसूली की गई। वहीं रात में घर से निकलने पर 556 के चालान काटे जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें