फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला सिपाही को दिल दे बैठा दरोगा...अब रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 27 Dec 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी पुलिस के दरोगा की करतूत विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने महिला सिपाही से दोस्ती का प्रस्ताव रख दिया। साथ ही धमकी दी कि दोस्ती कर लोगी, तो नौकरी ठीक से चलेगी। 
विज्ञापन
महिला सिपाही और दरोगा सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी सर्किल के एक थाने में महिला सिपाही को दरोगा परेशान कर रहा है। उसने प्रस्ताव दिया कि दोस्ती कर लो तो नौकरी ठीक से चलेगी। महिला सिपाही ने थाना प्रभारी से शिकायत की, इसके बाद दरोगा छुट्टी पर चला गया।
विज्ञापन
Trending Videos

थाने में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायत हुई है कि दरोगा महिला सिपाही पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। उस पर नजर रखता है और आने-जाने, दूसरों से बात करने की निगरानी करता है। चर्चा है कि महिला सिपाही के शिकायत करने के दौरान कुछ और सिपाही भी मौजूद थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने दरोगा को बुलाकर हड़काया, इसके बाद से वह थाने में नजर नहीं आ रहा है। महिला सिपाही को आश्वासन दिया गया कि वह परेशान नहीं हो। उधर, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि अगर लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें