12 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई
मामले में पुलिस ने खनन माफिया और उसके गुर्गों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। गांव खरगपुर थाना कौलारी धौलपुर निवासी हेत सिंह, बबलू, अनूप, प्रकाश, वकील, रामदिनेश समेत 12 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।
एसडीएम को कार्रवाई के लिए भेजा गया
संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की
बताया कि इसकी भनक लगने पर हेत सिंह के परिजन ने एसडीएम कोर्ट से संपत्ति जब्तीकरण के आदेश के विरुद्व स्टे (स्थगनादेश) प्राप्त कर लिया। खेरागढ़ पुलिस ने आठ महीने लड़ाई लड़ी। शनिवार को एसडीएम कोर्ट ने आगरा पुलिस के पक्ष में निर्णय सुनाया। सोमवार को खेरागढ़ पुलिस ने खनन माफिया की गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की।