फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस की 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, अब 15 हजार के इनामी को मारी गोली...पैर में लगी

Thu, 08 May 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ज्वेलर्स के हत्यारे को ढेर करने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही 15 हजार के इनामी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने बुधवार रात जीआईसी मैदान पर मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी मिलर उर्फ मिलन को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका


 
Trending Videos

दुकान से नकब लगाकर की थी चोरी
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 जनवरी को लोहामंडी बाजार में सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी की गई थी। घटना का फरवरी में खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेजा गया था। उसने पूछताछ में अपने 3 साथी टेढ़ी बगिया निवासी मिलर, भाटी और बीटा के नाम बताए थे। उनकी तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें -  UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म



 
विज्ञापन

पुलिस ने घोषित किया था 15-15 हजार रुपये का इनाम
सभी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार रात को 11:30 बजे जीआईसी मैदान के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मिलर बैठा दिखा। उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो भागने लगा। पुलिस से बचने के लिए फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वो गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें -  Agra Encounter: 90 घंटे, नौ टीमें और आधुनिक सर्विलांस, सैकड़ों कैमरे भी किए चेक; अमन को ढेर करने की पूरी कहानी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें