फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दोस्तों के साथ खेलने गया बालक...नहाने के दौरान गड्ढे में डूबा, शव देख परिवार में मचा कोहराम

Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दोस्तों के साथ खेलने गया बालक नहाने के लिए गड्ढे में उतर गया। यहां पानी में डूबने से उसकी माैत हो गई। बालक परिवार का इकलाैता पुत्र था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रितिक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाल में बुधवार शाम पुलिया किनारे पानी भरे गड्ढे में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाल निवासी प्रदीप कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रितिक बुधवार की शाम दोस्तों के साथ खेलते हुए पुलिया के पास पहुंचा। वहां गड्ढे में पानी भरा देख कर वह नहाने के लिए गड्ढे में उतर गया। गड्ढा गहरा होने की वजह से रितिक डूबने लगा, बालक को गड्ढे में डूबता देख साथी भागते हुए घर पहुंचा और रितिक के परिजन को घटना की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो गड्ढे में रितिक का शव उतराता मिला। परिजन ने शव को बाहर निकाला और गांव ले गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजन से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था रितिक
पानी भरे गड्ढे में डूबने से 11 साल के रितिक की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रितिक माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पूरा परिवार बेहद दुखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें