फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुर्का पहनाकर अगवा की गई किशोरी दिल्ली में मिली, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बुर्का पहनाकर दोस्त अपने साथी की मदद से कार से लेकर गया था, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया 
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को ले जाता आरोपी युवक (सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा क्षेत्र से बुर्का पहनाकर अगवा की गई किशोरी पुलिस ने दिल्ली के पेइंग गेस्ट (पीजी) हाउस से सोमवार रात को बरामद कर ली। वह अपने दोस्त ग्वालियर निवासी दिव्यांशु और उसके साथी दिल्ली के रिंकू के साथ चली गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद इसका खुलासा किया है। किशोरी के दोस्त को साइबर क्राइम के मामले में ग्वालियर पुलिस ने जेल भेजा है। वहीं उसके साथी रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

  
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 23 फरवरी को बुआ के घर से न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अस्पताल में दवा लेने आई थी। उसे अस्पताल से ही अगवा करने का आरोप लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में पठानी सूट और सिर पर टोपी लगाए युवक उसे बुर्का में ले जाता हुआ नजर आया था। 

किशोरी के पिता ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे युवक की पहचान मेरठ निवासी मेहताब राणा के रूप में की थी। उसी के खिलाफ थाना न्यू आगरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वर्ष 2018 में वह किशोरी को अगवा कर चुका था। पुलिस ने मेहताब की पत्नी भूरी और भाभी सन्नो और रेशमा को जेल भेजा था। इसके बाद मेहताब पर भी शिकंजा कस दिया। मगर, किशोरी बरामद नहीं हो पा रही थी। 

विज्ञापन

ऐसे मिला सुराग
आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि चार दिन बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें किशोरी को युवक एक ऑटो में बैठाकर ले जा रहा था। पुलिस ने ऑटो को खोज लिया। चालक ने किशोरी को भगवान टाकीज पर उतारा था। वहां से एक कार में बैठ गई थी। पुलिस को कार का नंबर मिल गया था। कार चालक से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने किशोरी को दिल्ली के तिलक नगर में छोड़ा था। 

कार बुक कराने वाले युवक के बारे में भी जानकारी हो गई थी। सोमवार रात को पुलिस दिल्ली के तिलक नगर पहुंची। वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं के पीजी हाउस में रुकने की जानकारी ली। एक सप्ताह का रिकॉर्ड चेक किया। एक पीजी हाउस से पुलिस ने अगवा किशोरी बरामद कर ली। इस पर उसे आगरा ले आए। 

एक साल पहले ग्वालियर के दिव्यांशु से हुई थी मुलाकात
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि ग्वालियर निवासी दिव्यांशु चौहान से एक साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। वह परिवार की शादी में आया था। उससे फोन पर बातचीत होने लगी। वही अपने साथी दिल्ली निवासी रिंकू के साथ दिल्ली से कार किराये पर लेकर आया था। रिंकू पठानी शूट पहनकर अस्पताल में पहुंचा। उसे बुर्का पहनाकर ले गया। दोनों दिल्ली में पीजी में उसको छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन

सोमवार को ग्वालियर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दिव्यांशु को जेल भेजा है, जबकि रिंकू को थाना न्यू आगरा पुलिस ले आई है। दिव्यांशु के बारे में पुलिस ने ग्वालियर में जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस के मुताबिक बयान के आधार पर विधिक राय ली जाएगी। इसमें दिव्यांशु और रिंकू को मुकदमे में नामजद करने पर विचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें