फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस ने खोज निकाले 200 मोबाइल, कीमत करीब 40 लाख रुपये; वापस मिला तो लौटी चेहरे पर मुस्कान

Sat, 04 May 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुम हुए 200 मोबाइल खोज निकाले। इन मोबाइल को जब लोगों को दिया गया, तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने खोज निकाले 200 मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस सेल ने 3 महीने में गुम हुए 200 मोबाइल ढूंढ निकाले। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। शुक्रवार को मोबाइल उनके मालिकों को दिए गए तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। किसी का मोबाइल ऑटो तो किसी का बस में सफर करते समय गुम हुआ था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर यूपीकॉप एप, थाना स्तर और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जाती है। शिकायतकर्ता को मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर लिखना होता है। सर्विलांस सेल तलाश करती है। पिछले 3 महीने में गुम हुए तकरीबन 200 मोबाइल की तलाश में टीमें लगी थीं। बरामद मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए गए।

ऑटो में मिला मोबाइल, ओएलएक्स पर बेचा
पुलिस ने बताया कि धनौली की छात्रा का मोबाइल दिसंबर 2023 में गुम हुआ था। पिछले दिनों मोबाइल की लोकेशन मिली। पता चला कि उसे नोएडा में युवक चला रहा था। उसने बताया कि ओएलएक्स पर मोबाइल का विज्ञापन देखा था। मोबाइल बाजार में 22 हजार का था, विक्रेता 10 हजार में दे रहा था। इसलिए वो तैयार हो गया। आगरा में एक युवक आया। उससे रुपये लेने के बाद मोबाइल देकर चला गया।
विज्ञापन


छोड़ चुके थे उम्मीद
मारुति प्रवासन, शमसाबाद रोड निवासी विकास चतुर्वेदी ने बताया कि एक दिसंबर 2023 को घर से शांति मांगलिक गए थे। टीडीआई मॉल के पास बस में मोबाइल गुम हो गया। उम्मीद छोड़ चुके थे। पुलिस ने मोबाइल दिया तो खुशी मिली।

खुशी का ठिकाना नहीं रहा
बाह निवासी केशव प्रसाद ने बताया कि जनवरी में वाटरवर्क्स से बिजलीघर जाते समय मोबाइल गिर गया था।ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उन्हें मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी। मगर, पुलिस ने दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें