फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यूपी पुलिस की महिला सिपाहियों को परेशान करने वाला सिरफिरा बेसुराग, व्हाट्सएप से किए थे गंदे मैसेज

Tue, 08 Dec 2020 08:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा

सार

  • रकाबगंज क्षेत्र की सिपाही की बेटी का बाजार में गुम हुए मोबाइल फोन से नंबर लेकर बनाया व्हाट्सएप ग्रुप 
  • 40 महिला सिपाहियों और 20 अन्य युवतियों को कॉल करके करता है परेशान, व्हाट्सएप पर भेजता है मैसेज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

40 महिला सिपाही और 20 युवतियों को व्हाट्सएप पर कॉल करके परेशान करने का आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। वह पहले राजस्थान भागा, बाद में दिल्ली चला गया। पुलिस की दो टीम उसकी तलाश में लगी हैं। इसके बावजूद वह हाथ नहीं आ सका है। 
विज्ञापन



हेड कांस्टेबल की बेटी पहले सिपाही थी, लेकिन बाद में पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ टीचर बन गई। सीतापुर में की गई सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान उसके बैच की युवतियों के मोबाइल नंबर भी उसके फोन में हैं। मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की गई है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।


रकाबगंज क्षेत्र निवासी हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में तैनात हैं। कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। हेड कांस्टेबल ने साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि बेटी 27 नवंबर को लुहार गली और बिजलीघर गई थी। रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। आशंका है कि यह चोरी किया गया। फोन में सौ से अधिक युवतियों, रिश्तेदार, बहन और भाइयों के नंबर हैं। इसके अलावा बेटी के बैच की सिपाहियों के भी नंबर हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सिपाही की बेटी बनकर करता है बात 
हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरा अपनी पहचान नहीं बताता। वह उनकी बेटी बनकर बात करता है। बेटी ने अपना सिम ब्लॉक करा लिया। इसके बाद सिरफिरे ने अपना सिम डाल लिया है। बेटी ने एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा था। उससे नंबर लेकर नया ग्रुप बना लिया। 

वह बेटी के नाम से अश्लील संदेश भेज रहा है। उसकी सहेलियों के उसके पास फोन आए, तब सिरफिरे की करतूत का पता चला। उसने अपने जिस नंबर से संदेश भेजे, उस पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की। मैसेज करने पर उनकी बेटी बनकर ही जवाब देता है कि उसने नंबर बदल लिया है।  

200 का ग्रुप बनाया था, 140 छोड़ गए  

हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरे ने व्हाट्सएप ग्रुप से 200 युवतियों और महिलाओं को जोड़ा था। ये सभी बेटी की सहेलियां और उनकी रिश्तेदार हैं। अश्लील संदेश देख इनमें से 140 ने बेटी को फोन कर जानकारी की। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया। वह व्हाट्सएप कॉलिंग करता है। एप की मदद से युवती की आवाज में बात करता है। 


पुलिस से शिकायत होने पर उसके फतेहाबाद के होने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। उसकी लोकेशन राजस्थान की आई। इसके बाद दिल्ली की आने लगी। मगर, वह अब तक हाथ नहीं आ सका है। रेंज साइबर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें