फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जामा मस्जिद में ध्वजारोहण के विरोध के मामले में मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा, ऑडियो वायरल

Wed, 18 Aug 2021 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना मंटोला और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने कलक्ट्रेट में एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को इस्लामिया लोकल एजेंसी से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
तिरंगा फहराते राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर शाही जामा मस्जिद में राष्ट्रगान के विरोध पर थाना मंटोला में शहर मुफ्ती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, मुकदमा दर्ज कराने वाले शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली (इंतजामिया कमेटी के चेयरमैन) और इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी ने अपनी जान का खतरा जताया है। इस पर एसएसपी ने उनकी सुरक्षा में एक सिपाही की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद में संचालित मदरसे में 15 अगस्त को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने ध्वजारोहण किया था। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया। देशभक्ति के  नारे भी लगाए थे। कार्यक्रम में मदरसे के कर्मचारी और अन्य लोग भी मौजूद थे। 
इस कार्यक्रम के बाद शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी का मस्जिद के मुतवल्ली हाजी असलम कुरैशी से बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने जामा मसजिद के अंदर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के गायन को हराम बताया था। मस्जिद के मुतवल्ली और इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी ने शहर मुफ्ती के बयान को गलत बताते हुए वापस लेने की मांग की थी। बाद में बयान को राष्ट्र विरोधी बताते हुए थाना मंटोला में तहरीर दी थी। इसके बाद मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना मंटोला और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मामले में एसएसपी मुनिराज जी ने जांच के आदेश किए थे। मंगलवार रात को हाजी असलम कुरैशी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी और उनके बेटे हम्मदुल कुद्दुस को नामजद किया गया है।
 

विज्ञापन

यह लगाए आरोप
तहरीर में कहा गया कि 15 अगस्त पर जामा मसजिद में झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया जा रहा था। इसी दौरान शहर मुफ्ती के पुत्र एवं मदरसे के सह अध्यापक हम्मदुल कुद्दुस आ गए। उन्होंने राष्ट्रगान का विरोध किया। कमेटी ने राष्ट्रगान संपन्न कराया। इसके बाद शहर मुफ्ती ने एक ऑडियो रिकॉर्ड करके व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल कराया। वायरल ऑडियो से शहर की फिजा खराब हुई। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाए। हाजी असलम कुरैशी ने अपनी सुरक्षा के लिए भी लिखा है। इस पर एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगा दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मंटोला को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। ऑडियो की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें