फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी : दूध लेने जा रहे युवक का 8800 रुपये का चालन, स्कूटर सीज

Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में पुलिस की मनमानी का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूटर के सारे कागजात होने पर भी एक युवक का चालान काट दिया। उसे जेल भेजने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
यातायात पुलिस, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा पुलिस ने मंगलवार सुबह श्रीराम चौक पर कर्मयोगी एंक्लेव निवासी प्रवेश अग्रवाल का 8800 रुपये का चालान काट स्कूटर सीज कर दिया। प्रवेश का कहना है कि वो बच्चों के लिए दूध लेने जा रहे थे, उनके पास स्कूटर के सभी कागजात भी थे। इसके बावजूद पुलिसवालों ने यह धमकी देते हुए कार्रवाई कर दी और कहा कि बोला तो केस दर्ज कर लेंगे।

विज्ञापन


प्रवेश ने बताया कि पुलिसवालों ने उसे कागजात दिखाने का मौका ही नहीं दिया। स्कूटर रुकवाया, उसे अलग खड़ा किया और फोटो खींच लिया। उसने पूछा कि चालान क्यों काटा? तो सिपाही भड़क गया। 


आरोप है कि उसने कहा कि या तो जेल जाओ या फिर चालान भुगतो। इसके बाद उसे स्कूटर छोड़कर जाने के लिए कहा। उसे सीज कर लिया गया। थोड़ी देर में ही उसके मोबाइल पर 8800 का चालन आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यह तो सरासर ज्यादती है'

प्रवेश ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इस पर मुरारीलाल गोयल ने कहा कि यह तो सरासर ज्यादती है। जो लोग लॉकडाउन में आर्थिक संकट झेल रहे हैं, उनके आठ-आठ हजार के चालान काटे जा रहे हैं, ये लोग पैसे कहां से देंगे? दूध की घरों तक सप्लाई नहीं है, लोग लेने जाएं तो पुलिस मनमाने चालान काटती है।

हेलमेट होने पर भी काटा था चालान

यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने मनमानी कर चालान काटा हो। चार दिन पहले भगवान टॉकीज पर युवक का हेलमेट न होने का चालान काट दिया था जबकि चालान के फोटो में हेलमेट नजर आ रहा था। बाद में चालान निरस्त किया गया। इसी तरह पासधारकों के चालान काटे गए। इनमें से 25 निरस्त किए गए।

चालान होगा निरस्त

एसपी सिटी बोत्रे रोहत प्रमोद ने कहा कि अगर गलत चालान काटा है तो निरस्त कराया जाएगा। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई भी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें