प्रवेश ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इस पर मुरारीलाल गोयल ने कहा कि यह तो सरासर ज्यादती है। जो लोग लॉकडाउन में आर्थिक संकट झेल रहे हैं, उनके आठ-आठ हजार के चालान काटे जा रहे हैं, ये लोग पैसे कहां से देंगे? दूध की घरों तक सप्लाई नहीं है, लोग लेने जाएं तो पुलिस मनमाने चालान काटती है।
हेलमेट होने पर भी काटा था चालान
यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने मनमानी कर चालान काटा हो। चार दिन पहले भगवान टॉकीज पर युवक का हेलमेट न होने का चालान काट दिया था जबकि चालान के फोटो में हेलमेट नजर आ रहा था। बाद में चालान निरस्त किया गया। इसी तरह पासधारकों के चालान काटे गए। इनमें से 25 निरस्त किए गए।
चालान होगा निरस्त
एसपी सिटी बोत्रे रोहत प्रमोद ने कहा कि अगर गलत चालान काटा है तो निरस्त कराया जाएगा। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई भी होगी।