आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही पुलिस भी सख्ती करने लगी है। बाजारों में बिना मास्क के मिलने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को 1899 लोगों के बिना मास्क के चालान किए गए, जबकि 5.80 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। रात में जिलाधिकारी और एसएसपी ने पुलिस की चेकिंग का जायजा लिया।
बुधवार को भी पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार से लेकर एमजी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। देहात में भी चेकिंग की गई। सुबह से लेकर रात तक 1899 लोगों का बिना मास्क के चालान किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
इसको देखते हुए कोविड अनुशासन का पालन करें। उचित दूरी बनाए रखें। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। लोगों को चालान के साथ ही मास्क भी बांटे जा रहे हैं। रात में नौ बजे जिलाधिकारी पीएन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी शहर में चेकिंग की स्थित जानने निकले। रामबाग चौराहे पर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
तेजी से फैल रहा संक्रमण
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नए मरीजों का आंकड़ा 550 के पार पहुंच गया है। बुधवार को 566 लोग संक्रमित मिल। इसके बावजूद कुछ लोग चेत नहीं रहे। शासन ने भी लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पहली बार बिना मास्क के 1000 तो दूसरी 10000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
संबंधित खबरें
आगरा में कोरोना: ऑक्सीजन किल्लत से मरीजों की आफत, 24 घंटे में फिर चार मौतें, 566 नए संक्रमित मिले
सुविधा: आगरा के किस अस्पताल में मिलेगा बेड, कहां होगी जांच, इन नंबरों पर कॉल कर करें पता
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।