फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलः मजदूरों के नंगे पांव में चप्पल भी पहना रही आगरा पुलिस, आईपीएस अफसर की हुई सराहना

Tue, 19 May 2020 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुफ्त चप्पल उपलब्ध कराने के लिए स्टाल
विज्ञापन
चप्पल भी पहना रही आगरा पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप में प्रवासी मजदूरों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। आगरा पुलिस कोरोना संक्रमण के दौर में एक अलग ही भूमिका में दिखाई दे रही है। एक ओर जहां पुलिस लॉकडाउन में वाहनों की चेकिंग का जिम्मा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों को खाने-पीने व जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने में भी जुटी है। आगरा में थाना सदर क्षेत्राधिकारी ने नंगे पांव आए मजदूरों के लिए चप्पल देने की मुहिम चला रखी है। 



क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने प्रवासी मजदूरों को चप्पल और जूते मुहैया कराने के लिए सदर थाना क्षेत्र में स्टॉल लगाए हैं। विकास जायसवाल का कहना है कि प्रवासी मजदूर दूर-दूर से आ रहे हैं, उनमें से कई पैदल चल रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी और मासूम बच्ची को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी ले जा रहा सरजू
विज्ञापन


इसीलिए उन्हें मुफ्त चप्पल उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाए हैं। आगरा जिले में पुलिस की इस मुहिम की सराहना की जा रही है। पुलिस के जवान प्रवासी मजदूरों को चप्पल उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें