कोरोना संक्रमण काल में लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। इनकी कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में पुलिस जहां कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं मददगार भी बन रही है।
एक महीने में 94 ऑक्सीजन सिलिंडर को कालाबाजारी की शिकायत पर बरामद किया। इनमें 15 भरे हुए भी थे। इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इन सभी सिलिंडरों को जरूरतमंदों और अस्पतालों को मुहैया करा दिया गया।
एसएसपी मुनिराज जी ने पिछले दिनों एक नंबर जारी किया था। इस नंबर पर लोग कालाबाजारी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोविड एंटी ब्लैकमार्केटिंग स्क्वैड भी बनाया गया है। यह स्क्वैड ही कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करता है।