फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा पुलिस की वाहन चोर गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक चोर गोली लगने से घायल हो गया। 

 
विज्ञापन
डीसीपी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दोपहिया वाहन चोरी कर बेचने के आरोपियों से जगदीशपुरा पुलिस की बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। दो को गिरफ्तार किया गया, एक के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में घर के बाहर से स्कूटर चोरी हुआ था। बृहस्पतिवार रात पुलिस पथौली नहर पर चेकिंग कर रही थी। स्कूटर सवार दो युवकों को रोका गया तो वे भागते हुए फायरिंग करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर खतैना निवासी साहिल और शशांक को गिरफ्तार किया। साहिल पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चोरी करते हैं। बाद में पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते हैं। दोनों पर पहले से भी केस दर्ज हैं। आरोपियों से तीन स्कूटर, दो बाइक, एक तमंचा, कारतूस, खोखा और मास्टर चाबी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें