फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एक रात में दो मुठभेड़: दो बदमाशों के पैरों में लगी पुलिस की गोली, चार गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सोमवार रात को करीब दो बजे दो स्थानों पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ही जगह पुलिस की चेकिंग के दौरान भागते समय बदमाश पकड़े गए हैं। मुठभेड़ों में एक-एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और एक-एक बदमाश को फरार होते समय पकड़ा गया है। पकड़े गए चारों बदमाश लूट और जानलेवा हमलों के आरोपी हैं और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस ने सोमवार रात को करीब दो बजे चेकिंग के दौरान हरीपर्वत के पालीवाल पार्क में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़ लिए। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं एत्मादपुर के रहनकलां में भी दो बदमाश पकड़े गए। इसमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार रात करीब दो बजे पालीवाल पार्क में वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एसओजी प्रभारी और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग को लुटेरों के आने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर ली गई। बाइक पर दो बदमाश आते दिखे। पुलिस के रोकने पर मुड़कर भागने लगे। मगर, बाइक फिसल गई। 
एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी वहीं दूसरा भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम शाहरुख खान उर्फ कासिम बताया। वह नगला मेवाती का रहने वाला है। पुलिस ने पीछा करके उसके भागे साथी अरुण वशिष्ठ को भी पकड़ लिया। वह बागराजपुर सदर का रहने वाला है। 
विज्ञापन

आरोपी ने लूट की दो घटनाएं कबूली
पूछताछ में शाहरुख ने थाना सिकंदरा क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं करना स्वीकारा। उनसे दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। इस बाइक पर नंबर प्लेट बदल दी थी। इस बाइक का प्रयोग लूट की घटनाओं में कर रहे थे। वह चेन लूट करते हैं। उनसे एक पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। 

शाहरुख ताजगंज से जानलेवा हमले के एक मुकदमे में वांछित था। वर्ष 2018 में थाना सदर में तैनात सिपाही नावेद पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। तब से फरार था। पुलिस टीम में थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और उनकी टीम शामिल रही। 

वहीं दूसरी मुठभेड़ एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकलां में हुई। पुलिस ने सोमवार रात करीब दो बजे चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। वह फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। इसमें मंटोला के टीला अजमेरी निवासी अलीशेर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

अलीशेर का साथी ताजगंज के पक्की सराय निवासी फरमान को भी पुलिस ने भागते समय गिरफ्तार कर लिया। अलीशेर के खिलाफ सात और फरमान के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने कुबेरपुर के पास से एक महिला से लूट की थी। उनसे लूटा गया मोबाइल, दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

एत्माद्दौला पुलिस ने तीन लुटेरे पकड़े
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सोमवार रात को शाहगंज के हनुमान वाली गली निवासी राम गोस्वामी, करन गोस्वामी और जगदीशपुरा के अलबतिया रोड निवासी करन उर्फ कन्नू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों युवक लूट के अरोपी हैं। 

पुलिस के अनुसार उन्होंने एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में महिला से लूट की एक घटना स्वीकार की है। हाल ही में ट्रांसयमुना कॉलोनी में सराफ की मां से लूट का प्रयास किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उनके पास से दो तमंचे, छह कारतूस, दो बाइक और एक चेन बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें