फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिपाही ने पास की सीडीएस परीक्षा, अब बनेंगे लेफ्टिनेंट

Mon, 21 Nov 2022 07:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) (यूपीएससी सीडीएस) में थाना छत्ता में तैनात सिपाही विमल कुमार ने अर्हता प्राप्त की है। उनके चयन पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
सिपाही विमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। लक्ष्य के साथ अगर उसे पूरा करने के लिए लगन पक्की है तो सफलता जरूर मिलती है। ऐसा ही कर दिखाया छत्ता थाने के सिपाही विमल कुमार ने। पुलिस विभाग की नौकरी करते हुए उन्होंने तीसरे प्रयास में सीडीएस परीक्षा पास की और लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए। इस सफलता को वह अपने बड़ों का आशीर्वाद मानते हैं। पिता से उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा मिली थी।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) (यूपीएससी सीडीएस) आयोजित होती है। सिपाही विमल कुमार के चयन पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने उत्साह बढ़ाया। विमल कुमार मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र स्थित करौदा गांव के रहने वाले हैं। वह बीए पास हैं। वर्ष 2021 में उनका चयन पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर हुआ था। वह आगरा के थाना छत्ता में ड्यूटी कर रहे हैं। निरीक्षक शेर सिंह उनकी लगन और मेहनत की सराहना की। विमल कुमार के पिता धर्मेंद्र कुमार सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह सेना में नायक थे। पिता से ही उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा मिली थी। अब उनका चयन लेफ्टिनेंट के लिए हुआ है।

नहीं मानी हार

विमल कुमार ने बताया कि जब वह पुलिस की ट्रेनिंग के लिए निकले थे, तभी पिता ने कहा था कि तैयारी जारी रखना। दो बार पहले सीडीएस की परीक्षा दे चुके थे। चयन नहीं होने पर भी हार नहीं मानी। डिवीजन चौकी पर ड्यूटी के बाद जो समय मिलता था, पढ़ाई में लगाते थे। उनके चयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें