फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी फूंकने का मामला: आरोपियों के लगेंगे पोस्टर, 60 को किया गया है चिह्नित

Tue, 05 Jan 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तोरा चौकी में आगजनी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना ताजगंज की तोरा चौकी में आग लगाने और बवाल के मामले में पुलिस ने 60 आरोपियों को चिह्नित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वे घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों के फोटो और पोस्टर भी लगवाने जा रही है। इन्हें थानों के साथ ही चौकियों में भी लगवाया जाएगा। 

विज्ञापन

थाना ताजगंज के गांव करभना निवासी पवन कुमार यादव गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू लेकर गांव की तरफ जा रहा था। आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। इस पर पवन ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी। रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में पवन की मौत हो गई थी। 
आगरा के 12 गांव में मकानों पर लटके ताले, वायरल फोटो देखकर घर छोड़ रहे लोग, यह है मामला
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने बवाल किया था। तोरा चौकी में आग लगा दी थी। इस मामले में दो मुकदमे थाना ताजगंज में दर्ज किए गए। इनमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

गांव करभना, बुढ़ाना, कुआंखेड़ा, नगला तल्फी सहित अन्य गांव में पुलिस की दबिश से आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस ने 60 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों के फोटो और पोस्टर बनवाए जा रहे हैं। इनको थानों के साथ ही चौकियों पर लगवाया जाएगा। इससे उनका चेहरा सबके सामने आ सके। इस घटना के लिए जितने भी लोग जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नौ जनवरी को आएंगे शिवपाल 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव नौ जनवरी को ताजगंज के गांव करभना में हादसे में मृत युवक पवन के परिवारीजनों से मिलेंगे। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि वह गांवों में निर्दोष लोगों की धरपकड़ को लेकर जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें