फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मलिन बस्तियों में पहुंची 'खाकी', बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Tue, 29 Oct 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मलिन बस्तियों में जाकर पुलिस ने मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ सुरक्षा की जिम्मेदारी तो दूसरी खाकी ने इंसानियत का फर्ज भी निभाया। मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों को मिठाई का वितरण किया। पटाखे चलाकर खुशी भी मनाई गई। पुलिस का यह रूप देखकर जहां बच्चे खुश हुए, वहीं बड़े भी तारीफ करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीड़ देख फूल गए तेजप्रताप यादव के हाथ पांव, रद्द किया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम

सदर के नौलक्खा में वाल्मीकि बस्ती के बच्चों को क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल, उनकी पत्नी स्वाती जैन, इंस्पेक्टर थाना सदर कमलेश सिंह ने मिट्टी के दीये, खील, खिलौने, मिठाई और पटाखे दिए। बच्चों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने पटाखे भी चलाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें

इससे बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दो और बस्तियों में इसी तरह दिवाली मनाने सभी गए। ताजगंज पुलिस ने जालमा संस्थान में रहने वालों को मिठाई का वितरण किया।
 
विज्ञापन

वहीं रकाबगंज पुलिस ने भी बस्ती में मिठाई का वितरण किया। इसी तरह हरीपर्वत, छत्ता, कोतवाली, लोहामंडी में भी पुलिस ने मलिन बस्तियों में जाकर दिवाली मनाई। 

ये भी पढ़ें: तस्वीरें: गोवर्धन पूजा को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, दूध-दही की मटकी से लगाया आराध्य को भोग

दिवाली पर दीयों से सजाए गए थाने 
आगरा। पुलिस ने दिवाली पर मिट्टी के दीयों की खरीदारी की। इसके बाद दीयों से थानों को सजाया गया। इनकी रोशनी से थाने भी चमकने लगे। सभी थानों में दीयों से सजावट से नजारा ही बदल गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें