ताजनगरी में बहला-फुसलाकर अपहरण और लापता हुईं 626 किशोरियों और बालिकाओं को पुलिस ने 16 महीने में बरामद करके कोर्ट में पेश किया। लड़कियों की बरामदगी के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने थाना पुलिस से लेकर सर्विलांस सेल को लगाया था। सर्विलांस की टीम की मदद से यह लड़कियां बरामद हो सकीं।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अगस्त से दिसंबर 2019 तक 141 लड़कियों को ढूंढा गया था। इनमें अपहरण और गुमशुदगी के मामले थे। इनको बरामद करने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इस साल 11 महीने में 485 लड़कियां बरामद की गईं।
इस तरह 16 महीने में 626 लड़कियों को बरामद किया गया। अब 80 की बरामदगी शेष रह गई है। इसके लिए थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इनकी बरामदगी के लिए थानों की पुलिस लगी थी।