फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: अगर पुलिसकर्मी मांगें रिश्वत...तो यहां करें शिकायत, कमिश्नर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Wed, 01 Oct 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस विभाग की ओर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। अगर कोई पुलिसकर्मी रुपयों की मांग करता है तो इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया गया है। इस पर किसी भी पुलिसकर्मी के रुपये मांगने या किसी भी तरह की अनुचित मांग की शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी थाना, शाखा में तैनात पुलिसकर्मी काम के बदले रुपये मांगे तो आप भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 7839860813 पर काॅल कर शिकायत कर सकते हैं। हर शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा। इसकी रिकार्डिंग भी होगी। जांच में पुलिसकर्मी पर आरोप सिद्ध होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। लाइन हाजिर से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई होगी। मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नंबर जारी कर लोगों से यह अपील की।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि कई बार शिकायत मिलती है कि थाने में मुकदमा दर्ज करने और मुकदमे से नाम निकालने के लिए रुपयों की मांग की जाती है। इसके अलावा यूपी 112 के पुलिसकर्मियों के रुपये मांगने, मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करने, पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन और अन्य किसी मामले में अनुचित धन की मांग की जाती है तो हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक काॅल रिसीव की जाएगी।

इसके बाद काॅल रिसीव नहीं होने पर अगले दिन पुलिस खुद संपर्क करेगी। काॅल करने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। यह काॅल रिकाॅर्ड भी होगी। इसकी माॅनीटरिंग खुद पुलिस आयुक्त करेंगे। शिकायत पर एक टीम से जांच कराई जाएगी। अगर शिकायत पुष्ट होती है तो कार्रवाई होगी। इस नंबर पर सिर्फ आगरा कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दर्ज होंगी। हालांकि, इससे पहले भी नंबर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें