फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल पर रंग पोतने का मामलाः माहौल खराब करने की कोशिश में तीन गिरफ्तार, मथुरा की घटना के बाद उठाया कदम

Wed, 04 Nov 2020 11:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाना लोहामंडी में पकड़े गए आरोपी शुभम पंडित, बालकिशन और अजय तोमर बाएं से दाएं क्रमशः - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर और देहात में माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपी शुभम पंडित, बालकिशन और अजय तोमर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेजा गया है। शुभम पंडित और बालकिशन ने शहर के तीन धर्मस्थलों पर रंग पोत दिया था, जबकि अजय तोमर पर धर्मस्थल के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आरोप है। उसका वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

 
आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर स्थित धर्मस्थल के एक हिस्से पर मंगलवार को रंग कर दिया गया था। वहीं रकाबगंज के बिजलीघर स्थित और ताजगंज क्षेत्र में भी धर्मस्थल पर इसी तरह का रंग किया गया था। पुलिस ने इन सभी पर पहले वाला रंग कराया था। इस मामले में थाना लोहामंडी, रकाबगंज और ताजगंज में मुकदमे दर्ज किए गए थे। 

संबंधित खबर- आगरा: रात में अज्ञात लोगों ने दो धर्मस्थलों पर पोता रंग, पुलिस ने स्थिति को संभाला
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आगरा कॉलेज के सामने रंग करने वाले की सीसीटीवी कैमरे से पहचान हुई। आरोपी ताजगंज के गांव बगदा निवासी शुभम पंडित और बरौली अहीर निवासी बालकिशन था। लोहामंडी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नमाज से मन में उबाल 
सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम पंडित बीएससी बायोटेक किए है। उसने पूछताछ में बताया कि मथुरा के मंदिर में नमाज का वीडियो देखा था। इससे मन के अंदर उबाल आ गया। उसने रविवार को पेंट को खरीदा। मगर, तब स्प्रे नहीं कर सका। सोमवार को आगरा कॉलेज के धर्मस्थल पर सबसे पहले रंग किया। यहां के बाद बिजलीघर और ताजगंज क्षेत्र पर रंग किया, बालकिशन उसका दोस्त है। वह दोनों किसी संगठन से नहीं जुड़े हैं।

एक ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष है अजय तोमर 
शमसाबाद के गांव नबादा में एक धर्मस्थल में मंगलवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो से युवक की पहचान अजय तोमर के रूप में की थी। थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने तीन टीम बनाई थीं। बुधवार को आरोपी अजय तोमर को गांव खेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष है। वह मूलरूप से गांव खेड़ा, नबादा का रहने वाला। इस समय गांव कहरई में अपने नाना जंगजीत के यहां रहता है। शहर में ट्रस्ट की गतिविधि करता है। वह पुलिस के पहुंचने से पहले लखनऊ भागने की फिराक में था। मगर, पुलिस ने सूचना पर पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़े जाने के मामले से आक्रोशित था। इसलिए यह किया, उसे नहीं पता था कि पकड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें