फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: कमिश्नरी में होंगे नामांकन, जानिये पूरा कार्यक्रम

Wed, 04 Nov 2020 09:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नामांकन- 5 से 12 नवंबर तक (सुबह 11 से तीन बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की जांच- 13 नवंबर 
  • नामांकन पत्र की वापसी - 17 नवंबर
  • मतदान- 1 दिसंबर (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे)
  • मतगणना- 3 दिसंबर को
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद (एमएलसी) की आगरा से स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन कल (गुरुवार) से शुरू होंगे। कमिश्नरी में सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकनपत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 12 नवंबर तक प्रक्रिया चलेगी। एक दिसंबर को मतदान होगा। एमएलसी की दोनों सीटों पर 12 जिलों के 2.81 लाख स्नातक एवं 30 हजार से अधिक शिक्षक मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफीसर एवं मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बताया भारत निर्वाचन आयोग ने दो वर्षीय निर्वाचन कार्यक्रम 2020 जारी किया है। आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, हाथरस, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, अलीगढ़, कासगंज निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

इन 12 जिलों में स्नातक एवं शिक्षक मतदाता हैं। आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से सदस्य डॉ. असीम यादव और शिक्षक खंड से सदस्य जगवीर किशोर जैन का कार्यकाल छह मई 2020 को समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये कार्यक्रम किया घोषित
- नामांकन- 5 से 12 नवंबर तक (सुबह 11 से तीन बजे तक)
- नामांकन पत्रों की जांच- 13 नवंबर 
- नामांकन पत्र की वापसी - 17 नवंबर
- मतदान- 1 दिसंबर (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे)
- मतगणना- 3 दिसंबर को

12 जिलों में मतदाताओं की संख्या
जनपद -          स्नातक   -    शिक्षक
आगरा -           28163    -   7910 
फिरोजाबाद-    31221      - 1905 
मथुरा        -    14445     -  3317 
मैनपुरी     -    21019      -   1251 
अलीगढ़ -       47352       - 4130 
कासंगज -      10520     -   930
एटा  -            15687    -   1410    
हाथरस-        15538     -   3015
औरैया -        25549    -   1314
कन्नौज-        17237  -   1746
इटावा  -        40115   -    2245
फर्रुखाबाद -   14826    -   1422

फैक्ट फाइल
- कुल शिक्षक मतदाता- 30595  -   मतदान केंद्र 28
- कुल स्नातक मतदाता- 281672  -  मतदान केंद्र 56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें