फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक में चुराईं गाड़ियों संग पकड़ा वाहन चोर गैंग, इस तरकीब से पांच मिनट में चोरी करते थे नई बाइक

Mon, 06 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अनलॉक में चुराईं सात बाइक के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वाहनचोर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वाहन चोरी करने वाले गैंग के सरगना सहित पांच वाहन चोरों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य पहले रेकी करते थे। सरगना बाइक का लॉक मास्टर की से पांच मिनट में तोड़ देता था। इसके बाद बाकी सदस्य बाइक को चोरी करके ले जाते थे। देहात में 60 हजार की बाइक दस हजार तक में बेच देते थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मथुरा के फरह स्थित गांव पिपरौठा निवासी आकाश, जीतू, नंद किशोर, अरतौनी निवासी सौरभ और सिकंदरा के सिंगना बुर्ज निवासी अजीत उर्फ कालू हैं। उनके पास से तमंचा, एचएफ डीलक्स बाइक, यामाहा, दो स्प्लैंडर, तीन अपाचे और मोबाइल बरामद हुए।

ताजमहल का दीदार करने के लिए करना होगा अभी और इंतजार, इस कारण नहीं खुलेंगे स्मारक
विज्ञापन


यह सभी बाइक जून के महीने में चोरी की थीं। इनमें सबसे ज्यादा सिकंदरा क्षेत्र में की। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-10 में बाइक चोरी की गई थी। एक वाहन चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गया था। फुटेज की मदद से पुलिस चोरों को पकड़ने के प्रयास में लगी थी। 
 
विज्ञापन

पहले करते थे रेकी 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गैंग के सदस्य अलग-अलग काम करते हैं। आकाश गैंग का सरगना है। नंद किशोर और कालू रेकी करते थे। सुनसान कॉलोनी में बाइक ढूंढते थे।

इसके बाद सरगना मास्टर की से लॉक तोड़ता था। इसके बाद दो साथी बाइक लेकर चले जाते थे। चोरी की बाइक को देहात के इलाकों में बेचा जाता था। 60 से 70 हजार की बाइक को दस हजार तक में बेच देते थे। 

लॉकडाउन में घट गईं वारदात  
शहर में लगातार वाहन चोरी की वारदात हो रही हैं। इस साल जनवरी में 110, फरवरी में 150 और मार्च में 85 वाहन चोरी हुए। 24 मार्च के बाद लॉकडाउन हो गया। लोग घरों कैद हो गए। इस कारण वाहन चोरी न के बराबर रह गई। अप्रैल में आठ और मई में 25 वाहन चोरी हुए। पिछले साल यह आंकड़ा पांच से आठ गुना अधिक था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें