फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं के गहने लूटता था टप्पेबाज गैंग, सीसीटीवी से पुलिस ने पकड़ा सरगना

Wed, 07 Oct 2020 12:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित झील की पुलिया निवासी अजय,
जलेसर रोड निवासी दीपक और दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी रमेश उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने
बताया कि वह खुद को क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही बताते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने टप्पेबाज गैंग के सरगना सहित तीन किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के गैंगस्टर अजय और दीपक शहर में टप्पेबाजी कर रहे थे। कमला नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को वाटर वर्क्स से गैंगस्टर सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने एक महीने में तीन वारदात कीं। सरगना और सदस्य महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। खुद को क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बताकर गहने उतरवा लेते थे। इसके बाद फरार हो जाते थे। सीसीटीवी के फुटेज से पुलिस को सुराग मिला। 
विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित झील की पुलिया निवासी अजय, जलेसर रोड निवासी दीपक और दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी रमेश उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खुद को क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही बताते थे। इसके बाद लूट का भय दिखाकर एक कागज की पुड़िया में गहने रखवा लेते थे। बाद में गहनों की पुड़िया को बदल देते थे। उनके निशाने पर बाजार में अकेली महिलाएं और वृद्ध थे। उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश भी कर देते थे, जिससे शोर नहीं मचा सकें।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिला सुराग 
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अजय और दीपक से 1.07 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गैंग ने फीरोजाबाद, मथुरा, सहित अन्य जिलों में वारदात की हैं। तीनों आरोपी गहने बेचने के बाद रुपयों का हिस्सा लेने वाटर वर्क्स पर आए थे। पुलिस को टप्पेबाजों के गैंग का सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला था।


28 सितंबर को गैंग ने कमला नगर निवासी मंजीत कौर ढिल्लो पत्नी वीरेंद्र सिंह से गहने लूटे थे। 45 मिनट तक मंजीत को पैदल घुमाते रहे थे। इस दौरान फीरोजाबाद के नंबर की कार से टप्पेबाजों के साथी भी थे। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी नजर आ गए थे।

एक महीने में की तीन वारदात
- 7 सितंबर: बल्केश्वर निवासी सुरेंद्र कौर पत्नी हरपाल सिंह से सब्जी मंडी बल्केश्वर में नशीला पदार्थ सुंघाकर दो चूड़ियां और एक सोने की अंगूठी उतरवा ली थी। 

- 15 सिंतबर: कमला नगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता से पंजाब नेशनल बैंक के बाहर गैंग ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर चेन और अंगूठी उतरवा ली थी।

- 28 सितंबर: कमला नगर निवासी मंजीत कौर ढिल्लो और उनकी बेटी को बातों में फंसाकर दो चूड़ी और एक अंगूठी उतरवा ली थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें