फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मुठभेड़ : 50 हजार रुपये का इनामी करुआ गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 29 Jun 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विजय उर्फ करुआ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। उसके खिलाफ फिरोजाबाद, एटा में भी मुकदमे हैं। फ्रीगंज में व्यापारी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। 
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र के फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में 12 अप्रैल को बुजुर्ग व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अलमारी की तिजोरी खोलकर उसमें रखे गहने और नगदी भी बदमाश ले गए थे। 24 अप्रैल को नीलम यादव और यज्ञपाल सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया था। 

इसके बाद हत्याकांड के अन्य आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया। पुलिस को फिरोजाबाद के गांव महाराजपुर थाना एका निवासी विजय उर्फ करुआ की तलाश थी। आईजी नवीन अरोरा ने पिछले दिनों 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को करुआ के हरीपर्वत क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। मगर, वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अभी बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह व्यापारी की हत्या और लूटपाट में शामिल था। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें