जनपद पुलिस ने एक बार फिर वारंटियों की धरपकड़ का अभियान चलाया। पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान 57 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
हर सप्ताह शनिवार रात को पुलिस वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाती है। इस बार शहर और देहात के थानों में 78 टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने दबिश देकर 57 अभियुक्तों को पकड़ लिया। ये वांरट जारी होने के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।
सिकंदरा पुलिस सात वारंटी पकड़कर पहले स्थान पर रही, जबकि पांच की गिरफ्तारी कर मलपुरा थाना दूसरे स्थान पर रहा। चार वारंटियों की धरपकड़ कर लोहामंडी और कागारौल थाना तीसरे स्थान पर रहे।