फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप: युवकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, मोबाइल-50 हजार रुपये छीने; जांच शुरू

Sat, 28 Nov 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवकों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। शाम को प्रदीप के भाई शिव कुमार को पता चला कि उन्हें पुलिस पकड़कर ले गई। इस पर वो थाना निबोहरा पहुंचे। शिव कुमार ने बताया कि उनके भाई की जेब से 50 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया गया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना निबोहरा पुलिस पर दो युवकों को जबरन उठाकर ले जाने, 50 हजार रुपये व मोबाइल छीनने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि छोड़ने के बदले झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल से शिकायत की। इस पर एसीपी शमसाबाद को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


गांव रामपुर निवासी अजय और गांव लायकपुरा, निबोहरा निवासी प्रदीप ने शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को फतेहाबाद में एक प्लाट देखने गए थे। तभी थाना निबोहरा पुलिस के दो दरोगा और एक सिपाही निजी गाड़ी से पहुंच गए। दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दोनों को कई घंटे तक इधर-उधर घुमाया। दोनों के फोन भी छीन लिए। घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश की। शाम को प्रदीप के भाई शिव कुमार को पता चला कि उन्हें पुलिस पकड़कर ले गई। इस पर वो थाना निबोहरा पहुंचे। पुलिस से भाई के बारे में जानकारी ली मगर वहां पुलिसकर्मियों ने किसी को लाने से इनकार कर दिया।

 
Trending Videos

बाद में दरोगा के पकड़ने की बात कहते हुए एक व्यक्ति ने फोन कर रुपयों की मांग की। जब उनके खिलाफ शिकायत की जानकारी ली तो डकैती में जेल भेजने की धमकी देने लगा। हालांकि अजय और प्रदीप को छोड़ दिया गया। शिव कुमार ने बताया कि उनके भाई की जेब से 50 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया गया।

 
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि मामले की शिकायत पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शमसाबाद को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें