सड़क हादसे वाला चित्र जिसमें ट्रक में टूटा एंगल लाल घेरे में, दूसरा चित्र पकड़ा गया ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर 15 जून को एक ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ट्रक एक वाहन से टकराया था। इसमें ट्रक का एक एंगल टूट गया था। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से एंगल को कब्जे में लिया। पुलिस टूटे एंगल वाले ट्रक की तलाश में थी। विगत गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर में जांच के दौरान वह ट्रक मिल गया। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
हादसा 15 जून को दोपहर में तकरीबन 12 बजे हुआ था। वाटर वर्क्स से एक व्यक्ति अपनी लोडर गाड़ी को दूसरी गाड़ी से खींचकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर ले जा रहा था। पीछे वाली गाड़ी में पिनाहट निवासी श्रीनिवास (50) और गांव उमरेठा थाना बासौनी निवासी विनोद (35) बैठे थे।
सुल्तानगंज की पुलिया फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद घायल हो गया। सूचना पर थाना हरीपर्वत प्रभारी अजय कौशल पहुंच गए। हादसा करने वाले ट्रक को लेकर चालक जा चुका था।
इंजीनियर ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव
हरीपर्वत थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मौके पर ट्रक के आगे लगने वाला एक एंगल मिला था। पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक मिस्त्री के यहां खड़ा है। पुलिस पहुंच गई। ट्रक मिल गया। ट्रक का एंगल टूटा हुआ था। पुलिस ने चालक सुबोध निवासी गांव उमैदा थाना जगनेर को गिरफ्तार कर लिया।