मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- जिला रहा दूसरे स्थान पर फिरोजाबाद तीसरे और मथुरा को मिला चौथ स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। वहीं मैनपुरी के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। फिरोजाबाद ने तीसरा और मथुरा चौथे स्थान पर रहा।
मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली के प्रधानाचार्य रामकुमार ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में आगरा मंडल 18 गोल्ड मेडल प्राप्त कर पहला स्थान बनाया। मैनपुरी और फिरोजाबाद ने 3-3 गोल्ड मेडल प्राप्त किए। मैनपुरी को सिल्वर मेडल के आधार पर दूसरा और फिरोजाबाद को तीसरा स्थान दिया गया। मथुरा को केवल एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।
समापन के अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार ने सफल प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड प्रदान की। प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ.हिमांशु, अनुज कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार यादव, संजय यादव, फिरोजाबाद से दिनेश कुमार, आगरा से आदित्य कुमार, मथुरा से केपी सिंह आदि मौजूद रहे।