आगरा। बुलंदशहर में आयोजित जोनल क्रिकेट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन का इनाम आगरा के खिलाड़ियों को मिला है। चयन समिति ने आगामी चयन मैचों के लिए दो टीमें घोषित की हैं, जिनमें आगरा के अंडर-19 सात खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। इन खिलाड़ियों को तीन-तीन मुकाबलों में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची में जगह मिलेगी।
मुकाबले में आगरा जोन ने प्रदेश की मजबूत मानी जाने वाली गाजियाबाद की दोनों टीमों को हराकर अपनी दावेदारी पेश की। अगली सूची में आगरा के खिलाड़ियों द्रक्ष वर्मा, विपिन सक्सेना, जतिन चौहान, लवकुश, हिमांशु सागर, कार्तिकेय सिंह, ध्रूव सेन को चुना गया है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन का कहना है कि जोन के खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि ये अंतिम टीम में भी अधिक से अधिक स्थान बनाएंगे।
चयनित खिलाड़ी
चयनित खिलाड़ी
चयनित खिलाड़ी