आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा।
युवक ने पति को वीडियो दिखा दिया। इस पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। उसे घर से भी निकाल दिया। युवक ने महिला को एक घर में रखवा दिया। वह अब उससे दस लाख रुपयों की मांग कर रहा है।
पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि पति नोएडा में नौकरी करते थे। घर के सामने रहने वाले युवक का घर आना-जाना था।