आगरा में पेट्रोल की कीमत में गुरुवार को फिर से बढ़ोत्तरी हो गई। गुरुवार को पेट्रोल में करीब 36 पैसे और डीजल में 35 पैसे का इजाफा हुआ है। अब पेट्रोल की नई कीमतें 103.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 95.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले बुधवार को भी कीमतों में इजाफा हुआ था।
ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
एक जनवरी: 83.62 रुपये प्रति लीटर
एक फरवरी: 85.62 रुपये
एक मार्च: 89.32 रुपये (76 पैसे कम हुए)
एक अप्रैल: 88.56 रुपये
एक मई: 88.73 रुपये
एक जून: 91.56 रुपये
एक जुलाई: 96.01 रुपये
एक सितंबर: 98.28 रुपये
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये
10 अक्तूबर: 100.89 रुपये
11 अक्तूबर: 101.18 रुपये
12 अक्तूबर: 101.18 रुपये
13 अक्तूबर: 101.18 रुपये
14 अक्तूबर: 101.18 रुपये
15 अक्तूबर: 101.87 रुपये
16 अक्तूबर: 102.21 रुपये
17 अक्तूबर: 102.57 रुपये
18 अक्तूबर: 102.57 रुपये
19 अक्तूबर: 102.57 रुपये
20 अक्तूबर: 102.91 रुपये
21 अक्तूबर: 103.25 रुपये
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
ये भी पढ़ें...
अरुण की मौत के बाद गुत्थी उलझी: 15 लाख बरामद तो बाकी दस लाख रुपये कहां गए, आगरा पुलिस ने लिए चुनौती बना रकम बरामदगी करना