आगरा में 100 का आंकड़ा पार चुके पेट्रोल के दाम थम नहीं रहे। डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी जारी है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे शुक्रवार को ताजनगरी में पेट्रोल की कीमत 100.60 रुपये और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
एक जनवरी: 83.62 रुपये प्रति लीटर
एक फरवरी: 85.62 रुपये
एक मार्च: 89.32 रुपये (76 पैसे कम हुए)
एक अप्रैल: 88.56 रुपये
एक मई: 88.73 रुपये
एक जून: 91.56 रुपये
एक जुलाई: 96.01 रुपये
एक सितंबर: 98.28 रुपये
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।