फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: तीन साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग तक कर रहे योगाभ्यास

Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए क्रीड़ा भारती ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वरूप बदला है। 
विज्ञापन
योगाभ्यास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर ताजनगरी के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की कॉलोनी में बने पार्कों से लेकर घर के अंदर योगाभ्यास का दौर चल रहा है। खुली हवा में ताज कॉरीडोर पर भी लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। तीन साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग लोग हर रोज योगाभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन


काफी संख्या में ऐसे लोग शामिल हैं, जो पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए क्रीड़ा भारती ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वरूप बदला है। इस कारण पहले के सालों में जहां क्रीड़ा भारती लोगों को अपने स्तर से योगाभ्यास कराता था, वहीं इस बार लोग स्वयं अपने योग गुरु के माध्यम से योगाभ्यास कर रहे हैं।


घर की छत पर योगाभ्यास

कमला नगर के सुंदरलाल हरजानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पहली बार हिस्सा बनने जा रहा हूं। इसके लिए पिछले पंद्रह दिनों से हर रोज घर की छत पर योगाभ्यास चल रहा है। इस बार घर के सभी लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर की छत पर योग करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन सिखा रहीं योग

आवास विकास कॉलोनी निवासी योगा ट्रेनर रश्मि कर्दम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग प्रेमियों में काफी उत्सुकता है। मैं प्रतिदिन दस से पंद्रह लोगों को ऑनलाइन योग सिखा रही हूं। इनमें पांच सात साल के बच्चों से लेकर सत्तर साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। लोगों को भी मजा आ रहा है। 

तैयारियां अंतिम चरण में

क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक मोहित वर्मा ने बताया कि क्रीड़ा भारती की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विभिन्न संस्थाओं को योग के आधार पर तैयार किए गए प्रपत्र भी भेजे जा रहे हैं। क्रीड़ा भारती ने इस बार लोगों से कालोनी के पार्कों और घर की छतों पर योग करने का आह्वान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें